- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
दुर्घटना… कार को डंपर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
बारात में जा रहे थे पांच दोस्त, दो की मौत
उज्जैन। आगर रोड शहीदनगर में रहने वाले पांच युवक अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कार से डोंगरगांव रवाना हुए थे। शाम करीब 7 बजे सुसनेर और आगर के बीच लोलकी गांव के पास अज्ञात डंपर चालक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए जिन्हें माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुलदीप पिता गुलाबसिंह निवासी कस्तूरीबाग कॉलोनी, आकाश पिता ओमप्रकाश लश्करी, लखन पिता रामचंद्र सूर्यवंशी, रवि पिता नारायण महावर और करणसिंह सभी निवासी शहीद नगर आगर रोड अपने दोस्त की शादी पर बारात में शामिल होने के लिये कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 8171 से डोंगरगांव रवाना हुए थे।
पांचों दोस्त शाम करीब 7 बजे कार से आगर-सुसनेर के बीच लोलकी गांव पार कर रहे थे उसी दौरान पीछे से अज्ञात डम्पर ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में लखन और रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश, कुलदीप और करणसिंह घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों ने बताया सभी प्रायवेट काम करते थे और रवि की शादी होने वाली थी। पुलिस डंपर चालक को तलाश रही है।