- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
दूसरी जत्रा में दर्शनों के लिये चिंतामण पहुंचे हजारों श्रद्धालु
भगवान गणेश का पंचमेवा शृंगार
उज्जैन। चैत्र मास के प्रति बुधवार लगने वाली चिंतामण गणेश की दूसरी जत्रा में आज भगवान गणेश के दर्शनों के लिये हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भगवान गणेश का पंचमेवा श्रृंगार किया गया है जिसके दर्शन सुबह 11 से रात्रि 11 बजे तक भक्तों को हो रहे हैं।
मंदिर के पुजारी शंकर गुरु, गणेश गुरू ने बताया कि चैत्र मास के प्रति बुधवार लगने वाली चिंतामण गणेशजी की यह दूसरी जत्रा है और इसी के अंतर्गत भगवान गणेशजी का पंचमेवा से विशेष शृंगार किया गया है।
मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये छांव और पेयजल की व्यवस्था की गई है। सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से दर्शन कराये जा रहे हैं।