- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
नगर निगम का फरमान, सात दिन में खाली करना होगा घर
उज्जैन | नगर निगम ने केडी गेट मार्ग के चौड़ीकरण कवायद एक बार फिर से शुरू की है। निगम ने मंगलवार को चौड़ीकरण में प्रभावित हो रहे रहवासियों को नोटिस बांटे हैं। इसमें लोगों से कहा गया है कि वे सात दिन के भीतर अपना मकान खाली कर लें। बता दें, निगम की ओर से इसके पूर्व भी मार्ग के रहवासियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। बाद में चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। निगमायुक्त विजय कुमार जे ने बताया कि मार्ग के सभी रहवासियों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।
सड़क व विद्युत पोल शिफ्टिंग के हुए टेंडर
केडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सड़क निर्माण व विद्युत पोल के शिफ्टिंग के टेंडर भी हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार रहवासियों को दिए गए नोटिस के बाद निगम मकानों की तुड़ाई का काम शुरू कर देगा।
पीएम आवास योजना में देंगे मकान
चौड़ीकरण में ४१२ मकान प्रभावित हो रहे हैं। इसमें २२ एेसे मकानों की पहचान की गई है, जिनका कुछ ही हिस्सा बचेगा। एेसे मकान मालिकों को पीएम आवास योजना के तहत मकान दिए जाने का निर्णय भी लिया गया है। संभवत: कानीपुरा में बन रही पीएम आवास योजना में इन लोगों को मकान दिए जाएंगे।