- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
नवरात्रि के नौ दिन हरसिद्धि मंदिर के गर्भगृह में बंद रहेगा प्रवेश, 3100 रुपये ही लगेगा सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलन शुल्क
52 शक्ति पीठों में से एक उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर की शोभा बढ़ती जा रही है, शारदीय नवरात्रि के हिसाब से मंदिर को सजाया संवारा जा रहा है, नवरात्रि के नौ दिनों में यहाँ दूर दूर से भक्त आते हैं जिनकी भारी भीड़ यहाँ होती है जिसे देखते हुए पुजारियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि नौ दिन तक मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा, इतना ही नहीं बैठक में सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलन शुल्क को पूर्व की तरह 3100/- रुपये ही निर्धारित रखने का फैसला लिया गया है।
51 फीट ऊँचे दो स्तम्भ पर जलती हैं दीपमालिका
हरसिद्धि माता का मंदिर करीब 2000 साल पुराना बताया जाता है ये देश की 52 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है, मान्यता है कि यहां पर माता की कोहनी गिरी थी, फिर बाद में यहां मंदिर का निर्माण कराया गया, देवी की मूर्ति भक्त को अपनी तरफ आकर्षित करती है तो यहां स्थापित दीपमालिका (51 फीट ऊँचे दो स्तम्भ ) भक्तों की आस्था का केंद्र है , अब साल भर भक्त इसे जलाने के लिए शुल्क जमा करते हैं।