- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
निगमायुक्त बोले- सात दिन और दे दीजिए पूरे शहर की मांस दुकानें बाहर कर देंगे
उज्जैन | शहर को पवित्र बनाने की मांग कर रहे संत कमलमुनिजी ने मंगलवार को निगमायुक्त आशीष सिंह से लक्ष्मीनगर में चर्चा की। उन्होंने पूछा- जब खुले में खाने की चीजें नहीं बेचने देते तो मांस कैसे बिकने दे रहे हो। निगमायुक्त ने जवाब दिया- सात दिन और दे दीजिए। हम कार्रवाई शुरू कर देंगे। शहर की मांस दुकानें बाहर होंगी। जैन संत सुबह कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर संकेत भोंडवे से चर्चा करने वाले थे लेकिन कलेक्टोरेट से फोन आने के बाद वे रुक गए। शाम को कलेक्टर ने आयुक्त को चर्चा के लिए भेजा। चर्चा के बाद संत शाजापुर रवाना हो गए। बोले फीडबैक लेता रहूंगा।