- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह की कार्यवाई:तीन अधिकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, 2 वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया
उज्जैन नगर निगम कमिश्नर रोशन कुमार सिंह द्वारा बुधवार को प्रोजेक्ट सेल बैठक में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारी कर्मचारियों को 2 वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
प्रोजेक्ट सेल की बैठक में कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय द्वारा समीक्षा में दौलतगंज सब्जी मण्डी की रिक्त भूमि पर काम्पलेक्स निर्माण की प्रकरण विकास योजना में कोई भी जानकारी समीक्षा में प्रस्तुत नहीं किए जाने, वहीं सुधीर भारती सहायक वर्ग-3 द्वारा बैठक में समीक्षा का विस्तृत एजेण्डा प्रस्तुत नही करने साथ ही दौलतगंज सब्जी मण्डी की रिक्त भूमि पर काम्पलेक्स निर्माण की प्रकरण पत्रिका संबंधी तथा अन्य जानकारी प्रस्तुत नहीं करने और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड के सम्पूर्ण कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि हरिनारायण ऐरवाल उपयंत्री को अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए विगत समीक्षा में 900 संयोजनों का लक्ष्य प्रदान करने पर इनके द्वारा मात्र 14 संयोजनों पर कार्यवाही की गई। इस पर कमिश्नर रोशन सिंह ने उक्त तीनों अधिकारी कर्मचारी को 2 वेतन वृद्धि रोके जाने और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया हैं।