- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
निगम अपर आयुक्त के घरों पर लोकायुक्त का छापा, 2.25 करोड़ की संपत्ति उजागर
उज्जैन। नगर निगम अपर आयुक्त रवींद्र जैन के उज्जैन और इंदौर स्थित घरों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापे की कार्रवाई की। पड़ताल में जैन के पास 2.25 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है। जैन 1982 से शासकीय सेवा में हैं। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार इतने वर्षों में उनका वेतन करीब 90 लाख रुपए बनता है। जांच टीम संपत्ति की मौजूदा बाजार कीमत का भी पता लगा रही है।
लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई मंगलवार सुबह 6 बजे शुरू हुई। मूल रूप से गुना के रहने वाले जैन स्थानीय निगम में 2014 से पदस्थ हैं। यहां इंदौर रोड स्थित शिवांश हाईराइज मल्टी में किराए के फ्लैट में रहते हैं। जांच टीम सुबह इसी फ्लैट में पहुंची। इसी तरह एक अन्य टीम ने जैन के इंदौर गीता भवन के समीप स्थित एक मल्टी के फ्लैट पर भी पहुंची। दोनों जगह पर शाम तक कार्रवाई चली। इस दौरान सवा दो करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला।
छापे में यह मिला (बॉक्स)
इंदौर में एक फ्लैट, 1500 फीट भूखंड पर तीन मंजिला होस्टल भवन, इंदौर एबी रोड स्थित वायब्रेंट बिल्डिंग में कमर्शियल ऑफिस, 7 लाख रुपए के आभूषण आदि। कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसपी वेदांत शर्मा, शैलेंद्रसिंह ठाकुर, निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव, निरीक्षक हितेश पाटिल, अंतिम पंवार आदि शामिल थे।