- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
पथरिया पहुंचे निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज, दर्शन करने पहंची श्रद्धालुओं की भीड़
सार
विस्तार
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज दमोह से विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। उनके बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनकी भव्य अगवानी की। मुनिश्री के दर्शन करने के लिए पथरिया सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
बता दें कि कुंडलपुर में आचार्य पद पर नव आचार्य समय सागर महाराज के पदस्थ होने के बाद मुनि संघ गुरु आज्ञा लेकर विहार पर निकल गए हैं। मुनि सुधा सागर भी कुंडलपुर से विहार करते हुए पटेरा, हिंडोरिया, बांदकपुर होते हुए दमोह पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं के ने उनकी आगवानी की थी। इसके बाद मुनिश्री विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। मुनि सुधा सागर महाराज देश भर में काफी विख्यात है। लाखों लोग उनके प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हैं। पथरिया में उनके आगमन की जानकारी जैसे ही देश भर के भक्तों को मिली वैसे ही पथरिया में हजारों भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बड़े जैन मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ है जो मुनि सागर की जय जयकार कर रही है।