- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
पाड़ों की लड़ाई कराने वाले 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन । भाईदूज के अवसर पर परंपरानुसार पाड़े की लड़ाई गउघाट रेलवे कॉलोनी के समीप कच्चे मसान के सामने करवाई गई। इस दौरान पाड़ों की भिड़ंत हुई। पाड़ों की लड़ाई देखने के लिए कई लोग पहुंचे। इस मामले में नीलगंगा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पाड़ों की लड़ाई पर पूर्व से रोक लगाई जा चुकी है। इसके वावजूद प्रतिवर्ष कच्चा मसान, जयसिंहपुरा, पीपलीनाका, कानीपुरा रोड, आदि क्षेत्रों में भाईदूज के अलावा अन्य अवसर पर पाड़ों की लड़ाई का अवसर करवाया जाता है। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी रहती है लेकिन जब पाड़ों की लड़ाई होती है तब तो पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है लेकिन लड़ाई खत्म होने के बाद पशु पालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह क्रम बना हुआ है। लेकिन इसके वावजूद पाड़ेे की लड़ाई यथावत रूप से करवाई जा रही है। नीलगंंगा पुलिस ने भाईदूज के अवसर पर पाड़ों की लड़ाई करवाने के नाम पर दिनेश भाट निवासी जयसिंहपुरा, विनोद पासी निवासी अंबर कॉलोनी, दीपचंद्र भाट निवासी जयसिंहपुरा, राजू भाट, लाखन पासी निवासी अंबर कॉलोनी, गणेश पासी निवासी जयसिंहपुरा एवं शब्बीर निवासी बेगमबाग कॉलोनी के खिलाफ ११ पशु क्रूरता अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।