- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
पुत्र सट्टे में पकड़ाया, पिता की मौत हो गई
उज्जैन। क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को आईपीएल सट्टा करने पर सखीपुरा में दबिश दी थी। मामले में दो युवक गिरफ्त में आ गए थे लेकिन एक फरार हो गया था। पकड़ाए आरोपियों में से एक के पिता की मंगलवार सुबह मौत हो गई। घटना को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को थाने से जमानत पर छोड़ दिया।
इंदौरगेट के सखीपुरा का अंकित पिता विजयेंद्र जैन अपने पर सूरज नगर के पंकज कोठारी व रविशंकर नगर के मयंक पिता राजेश कुमार जैन के साथ आईपीएल का सट्टा कर रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे क्राइम ब्रांच टीम ने दबिश देकर अंकित व पंकज को रंगेहाथ पकड़कर लाखों का हिसाब भी जब्त किया था। मयंक मौके से फरार हो गया था। टीम ने उन्हें महाकाल थाने के हवाले कर दिया था।
पुलिस दोनों को दोपहर में कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ही रही थी। इसी दौरान सुबह पंकज के पिता सोहनलाल कोठारी (62) की मौत हो गई। सूचना पर जैन समाज के कई लोग थाने पहुंच गए। नतीजतन पुलिस ने पंकज को जमानत दे दी। बताया जाता है सोहन लाल काफी समय से बीमार थे।
कमोडिटी व्यापार से सट्टे तक
बताया जाता है पंकज व मयंक पहले कमोडिटी का व्यापार कर रहे थे। ऑनलाइन धंधे के दौरान ही उन्हें आईपीएल सट्टे का आइडिया आया। इसी दौरान अंकित मिला, जो कुछ दिन पहले ही लव मैरिज करने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
अंकित ने बताया पकंज ने उसे दो हजार रुपए रोज में काम करने का ऑफर दिया तो दोनों के साथ मिलकर अपने घर पर सट्टा करने को तैयार हो गया। इधर समाचार लिखे जाने तक मयंक पुलिस के हाथ नहीं आ सका था।