- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
पुलिस पर कंजरों का हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन गिरफ्तार
उज्जैन। अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस पर कंजरों का हमला ने हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। मामले में तीन कंजरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि जिले के कायथा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर गुरुवार तीन पुलिसकर्मियों ने भटूनी गांव के मार्ग पर घेराबंदी की थी।
इस दौरान अवैध शराब ले जा रहे कंजरों ने पुलिस को दूर से देख लिया और पथराव कर दिया। कायथा थाने में पदस्थ आरक्षक तुलसीराम समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी ने अवैध शराब की सूचना पर घेराबंदी के लिए भेजा था। तीनों पुलिसकर्मी ने कंजरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस जवानों पर पत्थर फेंके। इसमें कांस्टेबल तुलसीराम को सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद देवास जिले के तीन कंजरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।