- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
प्रदेश में किसानों के बिजली बिल से संबंधित सभी प्रकरण वापस
उज्जैन। शासन द्वारा किसानों के कृषि पंप से संबंधित सभी कोर्ट केस वापस ले लिये हैं। इससे लगभग 1 लाख किसान लाभान्वित होंगे एवं 183 करोड़ रुपये माफ होंगे। 8 अगस्त तक शासन की सरल स्कीम के तहत लाभान्वितों की संख्या 42 लाख हो चुकी है। अभी तक 2712 करोड़ रुपये माफ करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन के मुताबिक उज्जैन जिले में सरल स्कीम में लाभान्वित की संख्या लगभग 1 लाख 35 हजार 20 परिवार है जिनके 130 करोड़ रुपये माफ किये गये हैं और 1 लाख 40 हजार प्रमाण पत्र भी वितरित किये जा चुके हैं।