- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
बग्घी, ध्वज के साथ पालकी में निकले बाबा रामदेव
उज्जैन | बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर बुधवार को शहर के रामदेव मंदिरों में उत्सव मनाए गए। कतिया बाखल से देरशाम भक्ताें ने चलसमारोह निकला जिसमें बैंड-बाजे, घोड़े-बग्घी व रंग-बिरंगी ध्वजाओं के साथ पालकी में बाबा रामदेव की प्रतिमा विराजित कर निकाली गई। पाटपाला मंदिर से झंडा यात्रा भी निकली। दिनेश जोधावत ने बताया चलसमारोह का शुभारंभ पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, जगदीश पांचाल ने ध्वज पूजन कर किया। चलसमारोह पुनः मंदिर पहुंचा जहां रात को महाआरती हुई। सुबह बंजारा विकास समिति ने ग्राम पाटपाला रामदेव बाबा मंदिर से पद यात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होकर फ्रीगंज छोटे गोपाल मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में झंडे लिए भक्त, बैंड, झांकी, अखाड़े के साथ समिति के प्रदीपकुमार झा, शिव गरातिया, प्रहलाद मंडलोई, भीमसिंह गिरधारी, जीवन गरातिया आदि शामिल हुए।