- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
भगवान चिंतामण के दरबार में नवाया शीश…
उज्जैन। भगवान चिंतामण गणेश की तीसरी जत्रा में बुधवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विवाह मुहूर्त शुरू होने के बाद नवदंपत्तियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान के आगे शीश नवाया और पूजन-अर्चन किया। पुजारी गणेश गुरु ने बताया कि चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार को चिंतामण गणेश मंदिर में जत्रा का आयोजन किया जाता है।
इस दौरान प्रदेशभर के श्रद्धालु भगवान चिंतामण गणेश के दर्शनों को पहुंचते हैं। चैत्र मास में चिंतामण गणेश की आज तीसरी जत्रा है। इसमें भगवान गणेश का गोटा चुनरी से विशेष शृंगार किया गया है। सुबह पंचामृत स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनों का सिलसिला प्रारंभ हुआ।
गणेश गुरु के अनुसार विवाह मुहूर्त प्रारंभ होने के साथ ही नवदंपत्ति भी बड़ी संख्या में चिंतामण गणेश के दर्शन, पूजन के लिये पहुंच रहे हैं। इसके अलावा किसानों द्वारा नया धान भी भगवान श्रीगणेश को अर्पित कर रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा यहां श्रद्धालुओं के लिये पीने के पानी, छाया और कारपेट की व्यवस्था की गई है।