- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
भगवान महाकाल के दर्शन कर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा:कर्नाटक में काम के आधार पर बीजेपी की सरकार, सब भ्रष्ट इक्क्ठा होने की कोशिश में
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कर्नाटक चुनाव को लेकर कहा कि कर्नाटक का चुनाव भाजपा पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है। केंद्र सरकार और भाजपा की सरकार ने कर्नाटक में जो विकास के कार्य किए है, उसके आधार पर कर्नाटक में जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।
प्रधानमंत्री की मन की बात के 100 वें संस्करण के कार्यक्रम में शामिल होकर बडनगर से उज्जैन पहुंच कर केंद्रीय मंत्री तोमर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में आकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन किए। मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रति महिने के एक रविवार को देशवासियों से संवाद करते हैं। मन की बात के एक सौ एपिसोड के प्रसारण को सुनने के लिए बडऩगर आया था। वहां से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचा हूं। उन्होने कहा कि बाबा महाकाल से यही प्रार्थना की है कि प्रभु का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। हम सभी लोग अपने दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन करते रहें।
तोमर ने नीतीश पर तंज कसा कहा सब भ्रष्ट इकठ्ठा हो रहे है
मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नीतीश कुमार द्वारा अन्य दलों के नेताओं को एकजुट करने के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक तौर से कार्रवाही की जंग छिड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है ना मैं खाऊंगा, ना खाने दूंगा। अब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो सब भ्रष्ट इक्क्ठा होने की कोशिश कर रहे है। उन्होने कहा कि भारत की जनता जानती है कि कौन भ्रष्ट है और कौन ईमानदार है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने अरविंद केजरीवाल के घर पर विलासिता का सामान मिलने के सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है, इसको जनता समझ रही है।