- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
भट्टा संचालक से 80 हजार रु. लूटकर भागी इंदौर की दुल्हन गिरफ्तार
उज्जैन | बड़नगर के ईंट भट्टा संचालक से शादी के एक दिन बाद ही भाग जाने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके फर्जी मामा-मामी को पुलिस इंदौर से पकड़कर ले आई है। पुलिस ढाई माह से महिला व उसके साथियों को तलाश रही थी, सूचना मिलते ही इंदौर से सभी को हिरासत में ले लिया। शादी के नाम पर यह गिरोह लोगों को शिकार बनाता था और बाद में सभी मिलकर रुपए का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस आरोपियोंं से पूछताछ कर रही है।
चिमनगंज मंडी टीआई अरविंद तोमर ने बताया इंदौर के गौरीनगर से सीमा उर्फ दुर्गा उर्फ दिव्या व कुशवाहनगर से उसकी मुंहबोली मामी सारिका व मामा राकेश पिता कपूरचंद अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। एसआई कमलेश गौर से मामले में जांच कराई जा रही है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर दो दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ में शादी के नाम पर और भी धोखाधड़ी का पता किया जा रहा है। अन्य थानों से भी संपर्क किया गया है कि उनके यहां भी इस तरह की धोखाधड़ी हुई हो तो संबंधित पीड़ित चिमनगंज थाने पर संपर्क करें। टीआई तोमर के मुताबिक यह आपराधिक गिरोह है जो यही काम करता है। पहले शादी करवाने के नाम पर लड़की दिखाई जाती है फिर उसके बदले मोटी रकम वसूल शादी करवाते हैं। अगले दिन दुल्हन भाग निकलती है। बाद में सभी मिलकर रूपए बांट लेते है। सीमा मूलत: राजस्थान के प्रतापगढ़ की निवासी है। इंदौर में वह एक युवक को पति बताकर रह रही थी। वहीं मुंहबोली मामी सारिका अकोला महाराष्ट्र की रहने वाली है।
चिमनगंज थाने में ही दो मामले
चिमनगंज थाने में शादी के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज है। बड़नगर के ईंट भट्टा संचालक दिनेश प्रजापत से 80 हजार लेकर शादी करने के मामले में सीमा समेत चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। माकड़ौन का कालू अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया उसी ने सीमा की शादी के लिए दिनेश से 25 जुलाई 2017 को संपर्क किया था। वहीं शादी के नाम पर धोखाधड़ी का दूसरा मामला ईदगाह के पास वीरनगर का है। किराना दुकान संचालक से ढांचा भवन की महिला ने खुद को मैरिज ब्यूरों संचालिका बता इसी तरह एक महिला से शादी करवाई थी। अभी भी संचालिका उक्त मामले में फरार है।