- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
- महाकाल की नगरी में विदेशी पक्षियों का डेरा, उज्जैन के तालाबों में दर्ज हुईं 67 पक्षी प्रजातियाँ
- Ujjain Latest News: हिंदू सम्मेलन के संदेश को लेकर तीनबत्ती चौराहा पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन, मंथन स्टूडियो और उज्जैन लाइव ने किए 2 गीत लॉन्च!
- इंडस्ट्रियलाइजेशन के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री मोदी के सच्चे अनुयाई: अमित शाह
- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
भाजपा ने ईवीएम पर लगाया पहरा, कांग्रेसी नहीं दिखे मतगणना स्थल पर
उज्जैन। चुनाव के बाद विभिन्न मीडिया समूह द्वारा एक्जिट पोल में दिखाए जा रहे नतीजे के बाद उज्जैन में भी दोनों प्रमुख पार्टियों की नींद उड़ गई। कांग्रेस ईवीएम में गड़बड़ी की शंका के चलते कार्यकर्ताओं को सर्तक रहने की अपील कर रही है। हालांकि बुधवार दोपहर १२ बजे पड़ताल करने पर इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस कार्यकर्ता नदारद दिखे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता तैनात नजर आए।
इधर… दिन में भी अलर्ट
भाजपा दोबारा सरकार बनाने के दांवे व एक्जिट पोल के नतीजे पक्ष में दिखाए जाने से काफी उत्साहित है। बावजूद कांग्रेस के अविश्वास जताने और प्रदेश सरकार द्वारा कोई गड़बड़ी न कर दी जाए इसको लेकर सतर्क भी है। यहीं वजह है भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने भी स्ट्रांगरूम पर तैनाती के लिए चार लोगों की परमिशन ले ली। बुधवार दोपहर जब अक्षरविश्व संवाददाता इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचा तो प्रतीक सोनवेकर व हरेंद्र राणा यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम पर नजर रखते नजर आए।
अनुमति चार की, पहुंचा एक भी नहीं
१९ मई को लोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न चैनलों पर प्रसारित एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस इसे नकारते हुए ईवीएम से गड़बड़ी की उम्मीद जता रही थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईवीएम पर नजर रखने की अपील तक कर दी। नतीजतन उज्जैन-आलोट संसदीय सीट से कांग्रेस के चुनाव संचालक मनोहर बैरागी ने भी प्रशासन से अनुमति लेकर मतगणना होने तक चार लोगों की ड्यूटी तय कर दी। ये बात और है कि दिन में उनका कोई कार्यकर्ता यहां नजर नहीं आया।