- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मंत्री भी हुए नाराज, सिंहस्थ के समय हुआ था कायाकल्प
उज्जैन। सिंहस्थ के समय विक्रम कीर्ति मंदिर का नये सिरे से कायाकल्प कराया गया था लेकिन अभी से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का रख रखाव लचर होने लगा है। स्थिति यह है कि रविवार को ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने विजिटर्स रजिस्टर में अपनी शिकायत दर्ज कराई कि लंबे समय से यहां एसी सहित अन्य व्यवस्थाएं खराब पड़ी है।
विक्रम कीर्ति मंदिर का आवंटन 10 हजार रुपये शुल्क लेकर किया जाता है लेकिन यहां एसी तो खराब पड़े ही है साथ ही अन्य रख रखाव का अभाव बना हुआ है। सिंहस्थ के दौरान ही इसका कायाकल्प कराया गया था तथा संचालन के लिये महाकाल मंदिर समिति को जिम्मेदारी दी गई है। यहां हाल ही की बारिश में एसी डग की प्लेट लटक गई इस कारण से एसी सिस्टम पिछले 10-12 दिनों से बंद पड़ा है। इसके अलावा भी अन्य मेंटेनेंस कार्यों की जरूरत बनी हुई है। मंत्री पारस जैन, शिक्षा मंत्री दीपक जोशी भी रविवार को विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस आयोजन में भारी उमस व गर्मी के कारण विद्यार्थियों और अतिथियों को बेहाल होना पड़ा।