- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
मजूदर के खाते में आए 30 लाख, मिला नोटिस
उज्जैन । उज्जैन के मजदूर दिव्यांग (मूक-बधिर) दंपती के साथ धोखाधड़ी का मामाला सामने आया है। दंपत्ति के रिश्तेदार ने ३० लाख रुपए ठिकाने लगाने के लिए उन्हें मोहरा बनाया। इसका खुलासा इंदौर के मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र के जरिये सूचना के अधिकार में निकाले गए दस्तावेज में हुआ है। यहां से मामला संबंधित पुलिस थाने को रेफर किया गया, लेकिन न्याय के लिए पति-पत्नी चक्कर काट रहे हैं।
उज्जैन के भागसीपुरा में रहने वाला नरेन्द्र सिंघल और पत्नी भावना थैलियां सिलने का काम करते है इससे वे ५-६ हजार रुपए महीना कमाते हैं। अप्रैल २०१६ में दंपती के पास देवास इनकम टैक्स कार्यालय से नोटिस आना शुरू हो गए। सालभर में करीब छह नोटिस आ गए। परेशान होकर पति-पत्नि हाल ही में इंदौर के तुकोगंज स्थित मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर केंद्र ने इनकम टैक्स विभाग से सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी। इसमें पता चला दंपती के रिश्तेदार ने वर्ष २००९ में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक खातेगांव शाखा में दंपती के नाम से फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें ३० लाख रुपए जमा करवाए। रिश्तेदार इतने सालों तक खाते के जरिये लेनदेन करता रहा।
खातेगांव थाने को लिखा पत्र
निशक्त सहायता केंद्र के समन्वयक ज्ञानेन्द्र पुरोहित ने बताया कि दंपती के साथ घटी घटना जांच का विषय है। दस्तावेजों से ४२० का मामला स्पष्ट है। हमने संबंधित खातेगांव पुलिस थाने को मामले की जांच के लिए पत्र लिख दिया है। वहां से अभी जांच शुरू नहीं हुई तो फरियादी पति-पत्नि बार-बार यहां चक्कर काट रहे हैं। वहीं इस मामले में खातेगांव टीआई तहजीब काजी ने कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है।