- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल मंदिर में उमा सांझी महोत्सव:2 से 6 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, 7 अक्टूबर को निकलेगी मां उमा की सवारी
श्राद्ध पक्ष में महाकाल मंदिर में मनाया जाने वाला उमा सांझी महोत्सव इस साल 2 से 6 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 7 अक्टूबर को श्री उमा माता की सवारी के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस विशेष उत्सव में धर्म व संस्कृति के कई रंग देखने को मिलेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में तय किया गया कि उमा सांझी महोत्सव में कोविड 19 के तहत सांस्कृतिक आयोजन नहीं किये जाएंगे। इस उत्सव को केवल प्रतीकात्मक रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हर साल की तरह इस साल भी भव्य व आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। झांकी भी सजाई जाएगी7 व कुंड में भगवान महाकाल को नौका विहार कराया जाएगा। समापन के पहले 6 अक्टूबर को रात्रि जागरण भी किया जाएगा। समापन के अवसर पर संझा विसर्जन होगा। इन सभी कार्यक्रमों के लिए समितियों का गठन किया गया है।
हर साल अश्विन मास के चंद्र दर्शन की दूज पर माता पार्वती की सवारी निकलती है। साल में एक बार निकलने वाली सवारी में माता उमा रजत पालकी में और भगवान महाकाल मनमहेश रूप में नंदी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलते हैं। रामघाट पर पुजारी नाव में बैठकर सांझी विसर्जित करते हैं। इसके बाद सवारी महाकाल मंदिर की ओर रवाना हो जाती है। यह सवारी देखने लिए हजारों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। बैठक में महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ समिति सदस्य आशीष शर्मा, सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंगी, मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत, आरके तिवारी, सुरक्षा अधिकारी दीलिप बामनिया, महेश पुजारी, पं. राधेश्यााम शास्त्री, पं. सत्यनारायण जोशी, पं. लोकेन्द्र व्याास, पं. शैलेन्द्र शर्मा, पं. सुभाषचन्द्रं शर्मा सहित अन्य पुजारी-पुरोहित व मंदिर प्रबंध समिति के शाखा प्रभारी उपस्थित थे।