- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल में चढ़ाए 25 लाख रुपए के गहने:अजमेर के भक्त ने मंदिर में 36 किलो चांदी के गहने और वस्त्र
महाकाल मंदिर में गुरुवार को राजस्थान के अजमेर से आए श्रद्धालु ने पूजा-अनुष्ठान कर 25 लाख रुपए की चांदी के बर्तन व आभूषण का दान किया। मंदिर के पुरोहित पंडित लोकेश व्यास ने बताया, चांदी की सामग्री भगवान महाकाल के लिए भस्मारती में उपयोग के लिए प्रदान की है।
मंदिर के अभिषेक स्थल पर दानदाता ने चांदी की सामग्री का पूजन कर सभी सामग्री मंदिर प्रबंध समिति को सौंपी। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने यह सामग्री प्राप्त की। दानदाता को समिति की कोठार शाखा द्वारा रसीद प्रदान की गई। इस दौरान पं. भावेश व्यास, पं. तिलक व्यास, पं. विनोद व्यास आदि उपस्थित थे।
ये मिला है दान में –
सभी वस्तुओं का वजन करीब 36 किलो 700 ग्राम है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है।
15 किग्रा चांदी से बना का एक बड़ा पटिया
1 मुकुट
1 मुंडमाला
1 छत्र
3 चांदी की थाली
10 कटोरी
3 आरती
3 खप्पर
2 चवर
1 त्रिपुंड
1 बिल्वपत्र की माला