- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
महाशिवरात्रि पर प्रज्जवलित होंगे 21 लाख दीपक
उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। इस दिन शाम 7 बजे रामघाट, दत्त अखाड़ा, सुनहरी घाट, नृसिंह घाट, रविदास घाट आदि पर 21 लाख दीये एकसाथ जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया जायेगा।
इस संबंध में कलेक्टर आशीषसिंह ने बुधवार शाम एक बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्वयंसेवी संस्थाओं को सेक्टरवार दीप प्रज्वलन की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने कहाकि इतने दीये एकसाथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जायेगा। इस हेतु गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम के 25 फरवरी तक उज्जैन पहुंचने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में एक स्थान पर सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या में 3 नवम्बर 2021 को 9 लाख 41 हजार 551 दीये जलाकर बनाया गया है। इस बात कम से कम 12 लाख और अधिकतम 21 लाख दीये जलाकर उज्जैन में नया रिकार्ड बनाने की तैयारी है। इनमें से शिप्रा तट के घाटों पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे।
सिंहस्थ मेला कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में 300 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उज्जैन शहर के लोग दीप महोत्सव से जुड़ रहे हैं। रामघाट पर कुल 12 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य है।
ये सभी दीपक पांच मिनिट तक जलेंगे व इनको ड्रोन के माध्यम से केप्चर किया जायेगा। रामघाट शिप्रा नदी तट पर दोनों ओर कुल सात ब्लॉक बनाये गये हैं व 131 सेक्टर बनाये गये हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 वॉलेंटियर्स की नियुक्ति की जायेगी, जो दीप प्रज्वलन करेंगे। प्रत्येक वॉलेंटियर के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की जायेगी, जिससे दीप प्रज्वलन के समय समन्वय बना रहे।