- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
मुख्यमंत्रीजी देखिए आपके रंगीले महिदपुर विधायक
उज्जैन। जब भी चुनाव आते हैं तो नेताओं के पुराने ऑडियो-वीडियो और फोटो सामने आ जाते हैं। महिदपुर में आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा होना है। इससे पहले ही क्षेत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
विधायक के रूप में वह दो बार चुने गए हैं। और उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास करवाया है लेकिन उनके विरोधियों ने महिदपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ होर्डिंग लगा दिए हैं। जिनमें विधायक को रंगीला बताया गया है।
होर्डिंग में विधायक कुछ युवतियों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हंै। विधायक पर अभी तक कई बार आरोप लगे हंै। लेकिन एक भी आरोप साबित नहीं हो पाया है। विरोधियों को लग रहा है कि विधायक को फिर से टिकट मिल सकता है इसलिए वह विधायक का कद छोटा करने के लिए फोटो वीडियो, ऑडियो का सहारा ले रहे हैं।