- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
यदि वेन चालक पिता की बात मान लेता तो बच जाती जान….
देवास रोड पर हुए हादसे में मारुति वैन चालक बलराम सोनी के भाई संदीप ने बताया बलराम वैन मालिक कुमुुब ुद्दीन के साथ बुरखे व कपड़ों के व्यापार के सिलसिले में हैदराबाद गया था। जब बलराम सोनकच्छ में था तो उसने पिता रमेशचंद्र से मोबाईल पर चर्चा की थी। पिता ने उसे रात अधिक होने के कारण सोनकच्छ में ही रुकने को भी कहा था लेकिन वह नहीं माना और आराम से उज्जैन लौट आने की बात कहकर फोन काट दिया था।
क्वालिस चालक की पत्नी अभी गर्भवती और पूर्व की एक बेटी भी
क्वालिस वाहन के चालक विजय सिंह चौहान के भाई भारत सिंह ने बताया कि विजय लम्बे समय से वाहन चला रहा है उसे वाहन चलाने का अच्छा अनुभव भी था। उसकी पत्नी अवंतिका गर्भवती है जबकि पूर्व की उसकी एक पुत्री भी है। खास बात यह कि विजय की मां की एक माह पूर्व ही मृत्यु हुई थी।
श्रद्धालुओं को किया रैफर
सिवनी से उज्जैन दर्शन करने आये युवकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली तो वे देर रात ही उज्जैन पहुंच गये और चारों घायल युवकों को निजी अस्पताल में उपचार कराने ले गये जबकि मारुति वैन के के मालिक को भी जिला चिकित्सालय से रैफर कर दिया गया है।
ये स्मार्ट सिटी है, आम शहरवासी तो दूर, वीआईवी के बंगलों तक है इनकी पहुंच
उज्जैन कोठी रोड स्थित कलेक्टर निवास के समीप पशुओं ने अपना डेरा जमा रखा है। ऐसा नहीं कि यहां से गुजरने वाले वीआईपी इनकी वजह से परेशान नहीं होते। इन पशुओं को अनदेखा कर अपना रास्ता बदल कर अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं।
सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय के विक्रम विश्वविद्यालय स्थित निवास के आगे आवारा मवेशियों का जमघट लगा है लेकिन जनता के चुने इन नेताओं का इस ओर कोई ध्यान नहीं। आमजन आवारा मवेशियों के हमले का शिकार हो रहे हैं लेकिन इन्हें इससे क्या।