- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
रेलवे कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश एलईडी टीवी समेत नकदी चुरा ले गए
रेलवे के लोको पायलेट गौरव द्विवेदी के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी व अन्य सामान समेत 43 इंच का एलईडी टीवी चुरा ले गए। सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तब पता चला कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद पड़ोसी ने ही पुलिस को सूचना देकर चोरी की रिपोर्ट लिखवाई।
नानाखेड़ा मार्ग पर विक्रम विहार में द्विवेदी ने कुछ महीने पहले ही मकान लिया था, जहां चोरी हो गई। शनिवार दोपहर को उनकी प|ी रक्षाबंधन के लिए मायके झांसी चली गई। द्विवेदी ड्यूटी पर गए हुए थे। इस बीच रात में बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ वारदात की। प|ी आभूषण पहनकर चली गई थी जो बच गए। बदमाश 10 हजार रुपए नकदी व टीवी ले गए । पड़ोसी सागर उधिर ने बताया कि डायल 100 पर पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट की। बदमाशों ने जिस सरिए से मकान का ताला तोड़ा वह भी दिया है, उस पर बदमाशों की अंगुलियों के निशान हैं।
सेल टैक्स विभाग की कर्मचारी के यहां तीन महीने में दूसरी चोरी
वेदनगर निवासी सेल टैक्स विभाग की कर्मचारी कृष्णा वालेन के सूने मकान में रात को बदमाशों ने वारदात की। वालेन ऋषिनगर स्थित मकान पर बेटी के साथ गई हुई थी, रविवार सुबह लौटी तो घर में सामान बिखरा मिला। नानाखेड़ा पुलिस को बताया बेटी ने कारोबार के लिए 20 हजार रुपए के नए कपड़े खरीदे थे, जो बदमाश ले गए। बदमाशों ने रात में बेड पर बिछा गद्दा व सोफे भी चाकू से फाड़ दिए। वासेन ने बताया कि तीन महीने पहले भी उनके यहां 50 हजार रुपए की चोरी हुई थी। तब पुलिस ने शुभम उर्फ लल्लू नामक बदमाश को पकड़ा था। शंका है कि उसी ने वारदात की हो।
बदमाशों ने सोफे भी चाकू से फाड़ दिए।