- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
विदेशी यात्रियों को आकर्षित करने के लिए अन्य राज्यों में भी प्रचार होगा
उज्जैन | टावर पर हर रविवार को फन मेले का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए टावर को नो-व्हीकल जोन बनाकर आकर्षक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा शिप्रा की सांध्य आरती को आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। स्मार्ट सिटी में मिलने वाली सुविधाएं नागरिकों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होना चाहिए। इससे शहर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे स्मार्ट सिटी बनाने में मदद मिलेगी। बुधवार को हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में ऐसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बोर्ड का मानना है शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए योजनाएं तो बनाई जा रही हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हो रहा। नवंबर तक शहर में एेसी योजनाएं लागू कर दी जाएं, जिनका लाभ नागरिकों को मिले। बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा किए जीपीएस, इवेंट मैनेजमेंट, स्मार्ट क्लास, पीआर के टेंडरों को मंजूरी दे दी गई। चेयरमैन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा शहर में स्मार्ट सिटी योजनाओं का क्रियान्वयन जल्दी करने की तैयारी करें। शहर की ब्रांडिंग के लिए राजस्थान के उन पर्यटन स्थलों पर प्रचार किया जाएगा, जहां विदेशी पर्यटक आ रहे हैं।