- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
वेदर अपडेट:दिनभर रुक-रुककर बारिश, शिप्रा नदी का छोटा पुल डूबा, आज यलो अलर्ट
शहर में बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। लगातार बारिश की वजह से शिप्रा नदी उफान पर आ गई। रामघाट स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए। जीवाजी वेधशाला के अनुसार 24 घंटे में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले सहित आसपास के शहरों में भी बारिश का दौर जारी है। इससे शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
सुबह शिप्रा नदी का पानी रामघाट सहित अन्य जगहों पर स्थित मंदिर को जलमग्न कर गया। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में कहीं-कहीं हल्की से रिमझिम और तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अभी 871 एमएम बारिश हो चुकी है।