- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
वैक्सीनेशन को लेकर संतों-जनप्रतिनिधियों की अपील:कोरोना वैक्सीन महाअभियान के लिए संत
25 और 26 अगस्त को कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत पहले दिन यानी 25 अगस्त को उज्जैन जिले को मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 1.35 लाख डोज मिलेंगे। प्रशासन चाहता है कि सभी डोज का उपयोग हो जाए। ताकि जिले को जल्द से जल्द कोरोना से मुक्ति मिल सके और आशंकित तीसरी लहर का प्रकोप उज्जैन जिले में न आए। प्रशासन इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। इस बीच प्रशासनिक अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों व धार्मिक संतों ने अपील जारी कर लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
कोरोना महामारी में कई ने अपनों को खोया है। बीमारी समाप्त नहीं हुई है। तीसरी लहर का डर बना हुआ है। ऐसे में बहुत जरूरी है, मास्क लगाएं साशेल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना का वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिन्होंने पहला डोज लिया है वे दूसरा डोज भी लें। प्रशासन का सहयोग करें। दूसरों को भी प्रेरित करें।
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज
25 व 26 अगस्त को पुन: अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया है, वे जरूर लगवाएं। शरीर माध्यम खलधर्म साध्यम ये हमारा शरीर ही सभी साधनों का माध्यम है। इसलिए हमें शरीर के प्रति स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। दूसरे अभियान में मप्र में उज्जैन को पहले स्थान पर लाना है।
परमहंस डॉ. अवधेश पुरी स्वस्तिक पीठाधीश्वर, स्वस्तिक पीठ उज्जैन
नजदीकी केंद्र पर जाकर जरूर टीका लगवाएं। तीसरी लहर से बचने के लिए जरूरी है टीकाकरण। हर समाज का व्यक्ति इस अभियान से जुड़े। हम टारगेट से भी ज्यादा का लक्ष्य हासिल करें, ताकि उज्जैन पूरी तरह से स्वस्थ रह सके।
विधायक पारस जैन, विधायक
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। बचे हुए लोग आएं, जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है, वे दूसरा डोज जरूर लगवाएं। तीसरी लहर से बचाने के लिए कोरोना का वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
संदीप यादव, संभागायुक्त उज्जैन
कोरोना के विरुद़ध लड़ाई और तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। 25 अगस्त को अभियान के पहले दिन 1.35 लाख लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। पिछले अभियान में उज्जैन का नाम तीसरे क्रम पर था। इस बार हम उसे और बेहतर करेंगे। उज्जैन को जल्द से जल्द शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड करने का हमारा सभी का संकल्प होना चाहिए, तभी हम कोरोना के खतरे को मिटा सकेंगे।
आशीष सिंह, कलेक्टर