- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
शराब पीकर ड्यूटी करने पर दो आरक्षक बर्खास्त
उज्जैन। शराब पीकर ड्यूटी करने, पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों से मारपीट करने तथा अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने के मामले में एसपी एमएस वर्मा ने मंगलवार को दो आरक्षकों को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं।
एसपी ने बताया कि आरक्षक 90 विकास परमार को नागदा थाने से माकड़ोन स्थानांतरित कर दिया गया था। 20 सितंबर 2015 को विकास ने शराब पीकर पुलिस अभिरक्षा में बंद आरोपियों के साथ मारपीट की थी। इस पर उसके खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में उसे दोषी पाया गया था। इस पर उसे मंगलवार को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। इसी प्रकार पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 1243 भानूप्रतापसिंह ने बैंक गार्ड ड्यूटी के दौरान शराब पी तथा अनाधिकृत रूप से वह गैर हाजिर रहा। इस पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सेवा से पृथक किया गया है।