- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शिप्रा विहार गार्डन में चल रहा था IPL का सट्टा
इंदौर के सटोरिये से आईडी खरीदकर कर रहे थे लाखों का ट्रांजेक्शन
उज्जैन।नागझिरी पुलिस ने शिप्रा विहार गार्डन की दीवार की आड में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा कर रहे तीन युवकों को गिरफतार कर उनके पास से तीन मोबाइल, 25 हजार रूपये नकद बरामद किये हैं। पकडाये सटोरियों ने थाने में कबूला कि उन्होंने इंदौर के सटोरिये से आईडी खरीदकर सट्टा शुरू किया था।
टीआई विक्रम इवने ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिप्रा विहार कालोनी गार्डन के आसपास तीन लोग मोबाइल पर आईपीएल का सट्ट लिख रहे हैं।
सूचना की पुष्टि होने के बाद थाने के फोर्स को साथ लेकर गार्डन की घेराबंदी करते हुए यहां से पंकज पिता दिलीप निकम 24 वर्ष निवासी महानंदा नगर, मुकेश पिता रूपचंद्र निवासी जयसिंहपुरा और निशांत पिता आलोक विमल निवासी महानंदा नगर को पकडकर उनके मोबाइल चैक किये गये जिनमें जोकर मास्टर 111 कॉम एप खुला था।
इस एप के माध्यम से उक्त युवक आईपीएल क्रिकेट का सट्टा करते हुए लाखों रूपयों का लेनदेन कर रहे थे। पुलिस को पंकज निकम के मोबाइल से पांच लाख एवं पंकज के मोबाइल से भी ट्रांजेक्शन मिला। टीआई इवने ने बताया कि तीनों के मोबाइल जब्त करने के बाद तलाशी में तीनों लोगों के पास से कुल 25 हजार रूपये जब्त हुए।
थाने में बताया कहां से खरीदी आईडी…टीआई इवने ने बताया कि तीनों सटोरियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पंकज निकम द्वारा क्रिकेट सट्टा की आईडी हसमुख मालवीय निवासी इंदौर से खरीदी थी। पुलिस द्वारा अब इंदौर के हसमुख की तलाश कर रही है।