- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
शिवनवरात्रि:महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महापर्व शुरू
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महापर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी यानी बुधवार तीन मार्च से शुरू हो गया। शिव नवरात्रि के पहले दिन बुधवार सुबह नैवेद्य कक्ष में चंद्रमौलेश्वर रूप में पूजन हुआ। उसके बाद भगवान कोटेश्वर महादेव का विधिविधान से अभिषेक पूजन किया गया। संध्या पूजा के बाद भगवान महाकाल को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। भगवान को सोला, दुपट्टा व जलाधारी पर मेखला धारण कराई गई। महाशिव नवरात्रि को लेकर मंदिर के कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने ढोल ताशे की थाप पर गरबा नृत्य किया।
पं आशीष गुरु ने बताया कि भगवान कोटेश्वर रामेश्वर के पूजन के बाद ब्राह्मणों का वरण किया गया। वरण के पश्चात भगवान महाकाल का पूजन अर्चन हुआ। प्रथम दिन भगवान ने वस्त्र धारण किए। क्योंकि भगवान दिगंबर रूप में विराजमान हैं। निराकार से साकार स्वरूप में आए हैं।
डॉ. विकास पुजारी ने बताया कि शिव नवरात्रि बाबा महाकाल की पूजा और तपस्या का बहुत बड़ा पर्व है। इस शिव नवरात्रि में बाबा की विशेष पूजा व श्रृंगार होता है। शिव नवरात्रि बाबा की तपस्या का पर्व है। बाबा को केसर चंदन का लेप किया गया। उन्होंने बताया कि आज बाबा का सामान्य श्रृंगार हुआ है। गुरुवार को शेषनाग श्रृंगार होगा।