- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
सहेली ने नहाने का वीडियो वायरल किया
उज्जैन की तराना तहसील के तौबराखेड़ी गांव में 21 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़की ने नहाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो गलती से मंगेतर की जगह सहेली को चला गया। सहेली ने वीडियो गांव में वायरल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लड़की की 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी। लड़की का वीडियो वायरल होने की जानकारी जब परिजन को लगी तो उन्होंने उसे डांटा। इसके बाद लड़की ने जहर खा लिया। घटना सोमवार सुबह की है। परिजन ने उसे तराना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफ कर दिया गया। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लड़की के परिजन ने वीडियो वायरल करने वाली आरोपी सहेली के खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया है।