- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
सांसद पाटिल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, नर्मदेश्वर शिवलिंग भेंट कर ओंकारेश्वर आने का किया अनरोध
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित नए संसद भवन में लोकसभा का सत्र चल रहा है। जिसमें शामिल होने और अपने क्षेत्र के विकास की बात रखने के लिए देश भर से चुने गए सांसद दिल्ली में मौजूद हैं। मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने गए ज्ञानेश्वर पाटिल भी संसद सत्र के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, अपने क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ पीएम आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
एमपी पाटिल के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद पाटिल ने लोकसभा क्षेत्र के विकास, युवाओं के लिए रोजगार, कौशल के क्षेत्र में बड़ा प्लांट स्थापित करने और किसानों की समस्याओं के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा की। उन्होंने बुरहानपुर ताप्ती मिल को फिर से चालू करने और नेपा मिल के लिए कार्यशील पूंजी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को अनुरोध पत्र भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पाटिल की बातों को ध्यान से सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
पीएम को भेंट किया नर्मदेश्वर शिवलिंग
सांसद पाटिल और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जय श्री पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नर्मदा जी में प्राकृतिक रूप से बनने वाला नर्मदेश्वर शिवलिंग भेंट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ग्राम बकावा में शिवलिंग बनने की प्रक्रिया और इन शिवलिंग के प्रति समूचे विश्व में आस्था के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को खंडवा जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए आने का अनुरोध किया और संत सिंगाजी महाराज की फोटो भी भेंट की।