- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सोयाबीन के कम भाव मिलने से किसानों का हंगामा, नहीं हुई नीलामी
उज्जैन | किसानों ने सोयाबीन के कम भाव को लेकर बुधवार सुबह मंडी में हंगामा कर दिया। मंडी में लगभग ८०० ट्रेक्टर ट्राली सोयाबीन लेकर खड़े हैं। सुबह १०.३० बजे जैसे ही मंडी में निलामी शुरू हुई उसके थोड़ी देर बाद किसानों ने कम भाव को लेकर हंगामा कर दिया और नीलामी भी रोक दी। व्यापारी जहां २६०० रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर सोयाबीन खरीदी की बोली लगा रहे थे। वहीं किसानों का कहना था समर्थन मूल्य अनुरूप २८०० रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा के भाव दिये जाएं। मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने कहा हम व्यापारियों से बातचीत कर पुन: नीलामी शुरू कराने के लिए मौके पर खड़े हैं। मंडी मेंं करीब एक हजार किसान मौजूद हैं और सोयाबीन के कम भाव को लेकर आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।