- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सोशल मीडिया पर उज्जैन में आतंकी के छुपे होने की सूचना वायरल
– आईजी ने कहा यह मैसेज सिर्फ झूठ
उज्जैन। सोशल मीडिया पर मंगलवार को किया गया मैसेज दिनभर शहर में चर्चा में रहा। दरअसल उस मैसेज में उज्जैन सहित इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में २० से ३० आतंकी छुपे होना बताया गया है। साथ ही लोगों को बच्चों को सड़कों पर अकेला नहीं घूमने देने और किसी के द्वारा दी गई कोई भी चीज खाने नहीं देने की समझाइश भी दी गई है।
मैसेज में अंत में इंदौर पुलिस डीएसपी लिखा है। इस संबंध में जब अक्षरविश्व ने आईजी राकेश गुप्ता से चर्चा की तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को झूठा बताया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले मैसेजस अक्सर वायरल होते हैं।
यह सिर्फ झूठ होते हैं। इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हमें भी अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है इसलिए शहरवासी ऐसे मैसेजस पर विश्वास करने से बचें।