- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
हज पर जाने के लिए अड़ा बोहरा परिवार, चौथे दिन भी धरना
उज्जैन | बोहरा समाज के शब्बीर परिवार के साथ गोंसा दरवाजा पर बुरहानी हाॅल स्थित शहर आमिल साहब के कार्यालय के बाहर चार दिन से धरने पर बैठे हैं। वे हज यात्रा निरस्त होने के मामले में शहर आमिल साहब से स्पष्टीकरण लेना चाह रहे हैं। लेकिन आमिल साहब उनसे नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को मामले में वे कलेक्टर संकेत भोंडवे से मिलेंगे।
शब्बीर का कहना है कि जब तक शहर आमिल या समाज का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति आकर उन्हें यह नहीं बात देता कि उनकी हज यात्रा की अनुमति किस कारण से निरस्त हुई है वे धरने पर से नहीं हटेंगे। लगातार चौथे दिन गुरुवार काे भी उनका धरना जारी रहा। वे प|ी, मां, बहन, भाई, भाभी सहित परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ सोमवार की सुबह 10 बजे से धरना दे रहे हैं। गुरुवार रात तक शहर आमिल व समाज का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। शब्बीर भाई ने बताया शुक्रवार सुबह 11 बजे वे कोठी स्थिल कार्यालय में कलेक्टर से मिलकर मामले की जानकारी देंगे।