- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
हाटकेश्वर विहार में हुई चोरी के सुराग पुलिस को मिले…
बाहरी गैंग दे रही वारदातों को अंजाम
उज्जैन। पिछले दिनों हाटकेश्वर विहार के तीन सूने मकानों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर चोरी किये थे। नीलगंगा पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की जिसमें पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं।
चिंतामण बायपास स्थित हाटकेश्वर कालोनी में चोरों की गैंग ने तीन मकानों पर धावा बोलकर चोरी की थी। जिसके बाद नीलगंगा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोर गैंग की तलाश शुरू की। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चोर गैंग शहर से बाहर की है जो वारदात के बाद शहर छोड़कर लौट जाती है।
चोरी की दवा खरीदने वालों की तलाश
दवा बाजार के कर्मचारियों द्वारा दवाओं के पैकेट चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस द्वारा तीन पूर्व कर्मचारियों और दो मेडिकल संचालकों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख की दवा के पैकेट बरामद किये गये थे। मामले में पुलिस को चोरी की दवा खरीदने वाले अन्य लोगों की तलाश है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने करीब 30-40 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी किये और अलग-अलग मेडिकल संचालकों को बेचे थे। अब चोरी की दवा खरीदने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है।