- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
हादसा:रांग साइड आ रहे डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत
हाईवे सहित ग्रामीण रास्तों पर इन दिनों एक बार फिर से हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। एक ही दिन में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई, तो एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीसरे हादसे में कार की टक्कर से पलटे ऑटो में बैठी महिलाओं को मामूली चोट आई। भास्कर ने जब इन दुर्घटनाओं का स्कैन किया तो बड़ी बात यह सामने आई कि छोटे छोटे यातायात नियमों को वाहन चालकों द्वारा ताक में रखा जा रहा है। इसके चलते यह दुर्घटनाएं हो रही है। जानकारी के अनुसार सुनेरा थाना क्षेत्र के भीलवाडिय़ा जोड़ पर रांग साइड से आ रहे एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने कार सवार अब्दुल राशिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनका बेटा अरबाज और बड़े बेटी की पत्नी शाना व आठ साल की भांजी अक्क्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घायलों को रैफर करने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को थाने लेकर पहुंची तो पुलिस को कार में तीन लाख रुपए मिले। टीआई सौरभ शर्मा को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो वे तुरंत देर रात अस्पताल पहुंचे और मृतक के बड़े बेटे जांबाज को पूरे रुपए लौटा दिए।
इस क्रॉसिंग पर हर दिन हो रहे ऐसे हादसे
टुकराना से शाजापुर आना-जाना करने वाले दीपक धानुक ने बताया कि इस क्राॅसिंग पर हर दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। क्योंकि चौराहे के दोनों साइड बने जेबरा क्राॅसिंग के आगे तक वाहन खड़े हो जाते हैं। ऐसे में पीछे से आने वाले दूसरे वाहनों को हाईवे पर से गुजर रहे वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
ट्रैक्टर की टक्कर से रेलवे कर्मचारी गंभीर
शहरी क्षेत्र के दुपाड़ा और बेरछा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गया। दुर्घटना बेरछा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार बेरछा रेलवे स्टेशन के कर्मचारी अंंबाराम साैराष्ट्रीय शाजापुर आ रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंबाराम को सिर पर गंभीर चोट आने पर शाजापुर जिला अस्पताल से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया।