- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
59/84 श्री सिद्धेश्वर महादेव
59/84 श्री सिद्धेश्वर महादेव
काफी समय पूर्व अश्वशिरा नाम का एक राजा था। वह बड़ा ही धार्मिक ओर प्रजा पालक था। राजा यज्ञ अनुष्ठान कर राजा ने सिद्धि को प्राप्त किया था। एक बार उसके राज्य में कपिल मुनि ओर जैगीषव्य ऋषि का आगमन हुआ। राजा ने उनका सम्मान किया ओर उनसे पूछा कि उसने सुना है कि भगवान विष्णु सर्वश्रेष्ठ है ओर उनके दर्शन ओर उनकी कृपा से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है। फिर ऐसे भगवान विष्णु को कोई प्रणाम क्यों नही करता है। दोनों ऋषियों ने राजा से पूछा कि यह बात तुमसे किसने कही है। उन्होने अपनी सिद्धि से राजा को उसकी राज्यसभा में भगवान के साथ संपूर्ण सृष्टि के दर्शन कराए। राजा ने कहां कि में आपकी सिद्धि को देखकर आश्चर्यचकित हूं। इस प्रकार की सिद्धि कैसे प्राप्त होगी। आप मुझे बताएं। राजा के वचन सुनकर दोनो मुनियों ने कहा कि राजन आप महाकाल वन में सौभाग्येश्वर महादेव का पूजन करें तो आपको आलौकिक सिद्धि प्राप्त होगी। मुनियो की बात सुनकर राजा तुरंत आवंतिका नगरी आया ओर यहा दोनो मुनियों को देखा। राजा ने लिंग के मध्य भाग में भगवान विष्णु को बैठे देखा। इसके बाद राजा ने शिवलिंग का पूजन किया । सिद्धेश्वर महादेव ने उससे प्रसन्न होकर वरदान मांगने के लिए कहा। राजा ने कहा कि आपके दर्शन की इच्छा थी वह पूर्ण होगी। इस प्रकार राजा ने सिद्धि प्राप्त की और विष्णु रूप में शिवलिंग में लीन हो गया। मान्यता है कि जो भी मनुष्य सिद्धेश्वर के दर्शन करता है वह विभिन्न सिद्धियों को प्राप्त करता है ओर अंतकाल में मोक्ष को प्राप्त करता है।