सारंगी वादक उस्ताद मोईनुद्दीन खां का सम्मान

सारंगी वादक उस्ताद मोईनुद्दीन खां का सम्मान

उज्जैन | सदगुरु सान्निध्य सम्मान उत्सव में सारंगी शिष्य पंकज पांचाल व उनके पिता नंदकिशोर पांचाल द्वारा टॉप ग्रेड सारंगी वादक उस्ताद मोईनुद्दीन खां का सम्मान पत्र व शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। पांचाल समाज अध्यक्ष जगदीश पांचाल, पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांचाल ने उस्ताद का साफा बांधकर सम्मान किया। संचालन माधवी पांचाल ने किया।

और पढ़े..

पहली बार मप्र-राजस्थान के 35 शहरों सहित देश से बाहर भी मनेगा मालवी दिवस

पहली बार मप्र-राजस्थान के 35 शहरों सहित देश से बाहर भी मनेगा मालवी दिवस

छह साल पहले उज्जैन से शुरू हुई मालवी दिवस मनाने की परंपरा अब देश की सीमाएं लांघकर सात समंदर पार तक पहुंच गई है। यह गुड़ी पड़वा को मनाया जाता है। मंगलवार पहली बार मप्र-राजस्थान के 35 शहरों सहित अमेरिका में यह मनेगा। 2011 से मालवी दिवस मनाने की पहल झलक निगम सांस्कृतिक न्यास के पदाधिकारियों ने उज्जैन से की। तब पांच स्थानों पर मालवी दिवस मनाया था। मंगलवार शाम 4.30 बजे कालिदास अकादमी में…

और पढ़े..

शिप्रा तट पर दिया सूर्य को अघ्र्य

शिप्रा तट पर दिया सूर्य को अघ्र्य

उज्जैन | नवसंवत्सराभिनंदन समारोह समिति द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर मंगलवार सुबह 5 बजे से दत्त अखाड़ा शिप्रा तट पर दीप प्रज्वलन और शंखनाद कर नववर्ष का उत्सव मनाया गया। अतिथि शांतिस्वरूपानंदजी महाराज, रामानुजकोट के पीठाधीश्वर रंगनाथचार्यजी महाराज, युवराज माधव प्रपन्नाचार्यजी, विधायक डॉ. मोहन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, भगवतीलाल राजपुरोहित, सुरेंद्र चतुर्वेदी थे। समिति के पं. चंदन गुरु ने बताया सर्वप्रथम 151 वैदिक बटुकों द्वारा मंगलाचरण कर मां शिप्रा…

और पढ़े..

आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची गैंग पर सांड का हमला

आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची गैंग पर सांड का हमला

उज्जैन | केडी पैलेस पर मंगलवार सुबह १० बजे उस समय हड़कंप मच गया जब आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची नगर निगम की गैंग पर एक सांड ने हमला कर दिया। दस लोगों की गैंग पर अकेला सांड भारी पड़ा। गैंग जैसे ही पशुओं को पकडऩे जाती सांड हमला करता रहा। लाख कोशिशों के बाद भी गैंग कर्मचारी उसे काबू में नहीं कर सके। कभी वह पैरों से धूल उड़ाता तो कभी सींग से। उसकी…

और पढ़े..

श्रीराम कथा की जगह को लेकर विवाद

श्रीराम कथा की जगह को लेकर विवाद

उज्जैन । आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में २८ मार्च से ५ अप्रैल तक होने वाली श्रीराम कथा एवं राम जन्मोत्सव पर्व को लेकर सोमवार सुबह विवाद गहरा गया। विवाद कथा की जगह को लेकर हुआ। दरअसल, सामाजिक न्याय परिसर को ए और बी सेक्टर में बांटा गया है। ए सेक्टर पर विराट हिंदू युवा संगम परिवार द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन कर उस पर पांडाल निर्माण किया जा रहा है, जबकि मप्र गुजराती…

और पढ़े..

केडी गेट पर चौड़ीकरण के नोटिस लेने से नागरिकों ने किया इनकार

केडी गेट पर चौड़ीकरण के नोटिस लेने से नागरिकों ने किया इनकार

केडी गेट से इमली चौक अंकपात रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम के नोटिस लेने से नागरिकों ने इनकार कर दिया है। निगमकर्मियों को नागरिकों ने कहा है कि वे आपस में मीटिंग कर चौड़ीकरण के बारे में फैसला करेंगे, इसके बाद निगम अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इधर, चौड़ीकरण के लिए भवन स्वामियों को एफएआर की जगह मुआवजा राशि देने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। सोमवार को निगम के बजट…

और पढ़े..

कर्ज लेकर की थी बेटी की शादी, अब दूसरों की मदद के लिए बनाया कन्यादान कोष

कर्ज लेकर की थी बेटी की शादी, अब दूसरों की मदद के लिए बनाया कन्यादान कोष

उज्जैन । दो साल पहले बेटी का ब्याह रचाया तो बजट बिगड़ गया। रिश्तेदारों-दोस्तों से रुपए उधार लेना पड़ा। इस घटना ने अब्दुल गफ्फार लाला काे झकझोर दिया। उन्होंने तय किया उनकेे किसी साथी को ऐसे समय में दिक्कत नहीं आने देंगे। अन्य साथियों की मदद के लिए कोष बनाया। साथियों से बात की। सभी ने चाय, गुटखे का खर्च कम कर कोष में पैसा जमा कराया। पहले ही दिन 2700 रुपए एकत्र हो गए।…

और पढ़े..

गेंहूू से भरे ट्रैक्टर पलटे, किसानों का चक्काजाम

गेंहूू से भरे ट्रैक्टर पलटे, किसानों का चक्काजाम

उज्जैन | देवास रोड स्थित लालपुर पर अडानी के सायलो प्लांट पहुंच मार्ग पर रविवार रात जर्जर सड़क पर किसानों के गेंहू से भरे दो ट्रैक्टर पलट गए। प्लांट पर समर्थन मूल्य की खरीदी में भी किसानों का अच्छा गेहू छांटकर लिया जा रहा है और थोड़ा भी गीला होने पर उसे वापस किया जा रहा है। नाराज होकर किसानों ने रविवार रात लालपुर- मानपुर रोड़ पर चक्काजाम कर सायलो प्लांट पर प्रदर्शन किया। सूचना…

और पढ़े..

सॉफ्टवेयर में खराबी, नहीं लग पा रहे 108 को फोन

सॉफ्टवेयर में खराबी, नहीं लग पा रहे 108 को फोन

उज्जैन। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू की गई १०८ एम्बुलेंस की योजना काफी समय से सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते वेंटीलेटर पर है। १०८ एम्बुलेंस को घंटों तक कोशिश करने के बाद भी फोन नहीं लग पा रहे हैं जिससे मरीजों की जान सांसत में है। ऐसा भोपाल में सॉफ्टवेयर की परेशानी के चलते सिस्टम हैंग होने से हो रहा है। सिस्टम हैंग होने पर वह घंटों तक उसी स्थिति में…

और पढ़े..

बेरोजगारी के चलते 6 बच्चों के पिता ने आत्मदाह किया

बेरोजगारी के चलते 6 बच्चों के पिता ने आत्मदाह किया

उज्जैन | बेरोजगारी के कारण घर में तंगहाली के चलते भाटपचलाना थाना अंतर्गत बालोदालक्खा में 6 बच्चों के पिता ने आत्महत्या कर ली। दाे माह से वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने बताया 50 साल का मोहनलाल पिता मांगीलाल निवासी बालोदालक्खा मजदूरी करता था। दो माह से उसको कोई काम नहीं मिल रहा था। घर में तंगहाली चल रही थी। उसके ऊपर 6 बच्चों की जिम्मेदारी थी। टीआई अमित कुमार ने बताया बेरोजगार होने के…

और पढ़े..
1 697 698 699 700 701 738