- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
साध्वी प्रज्ञा पर फिर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट, प्रकरण दर्ज
उज्जैन। भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक बार फिर आपत्तिजनक कमेंट की गई। मामले में हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है।
भाजपा के मुस्तकीम शेख ने १३ मई को साध्वी ठाकुर के पक्ष में फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट पर बेगमबाग निवासी मुसा उर्फ विक्की पठान ने आपत्तिजनक कमेंट कर दी। जानकारी मिलने पर २१ मई को हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सूरज सेन महाकाल थाने में मुसा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उसे तलाश रही है। याद रहे २४ अप्रैल को नागझिरी के जलील मंसूरी ने भी साध्वी ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। मंच की रिपोर्ट पर नागझिरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
वोट डालते भारी पड़ी सेल्फी
ताजपुर निवासी सचिन पिता सत्यनारायण ने १९ मई को प्राथमिक शाला भवन में ईवीएम मशीन में बटन दबाते समय मोबाइल से फोटो खींचकर फेसबुक व वाट्सअप पर अपलोड कर दिया। बुधवार को जानकारी मिलने पर मतदान केंद्र प्रभारी महिदपुर निवासी रामचंद्र पिता भेराजी मकवाना (६०) ने उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में गोपनीयता भंग करवाने का केस दर्ज करवा दिया है। उज्जैन। भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक बार फिर आपत्तिजनक कमेंट की गई। मामले में हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है।