- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
फिर मोबाइल स्नेचिंग ,पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
उज्जैन। राहगीरों से मोबाइल लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, पुलिस अपराध के आकड़े कम दर्शाने के लिए पीडि़तों को टरका रही है। जीवाजीगंज क्षेत्र का ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने फरियादी को आवेदन लेकर चलता कर दिया।
पटेल नगर निवासी अंकुर पिता विजय जैन शनिवार रात क्षेत्र में ही मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उससे मोबाइल झपट ले गए। अंकुर जीवाजीगंज थाने पहुंचा, यहां पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की जगह आवेदन लेकर इतिश्री कर ली। यहीं वजह है कि जब भी लुटेरे पकड़ाते हैं और उनसे मोबाइल जब्त होते हैं तो पुलिस के पास जवाब नहीं होता कि मोबाइल किससे और कब लूटाए।
चार वारदात फिर भी लापरवाही
अंकुर ने बताया लुटेरों में से एक लाल टी-शर्ट पहने हुए था। घटना सीसी टीवी कैमरों में भी कैद हुई है। याद रहे बाइक सवार लाल टी-शर्ट पहने बदमाश ने दो साथियों के साथ शनिवार को वेदनगर में रवि नायर और ट्रैफिक थाने के सामने गफ्फूर अजमेरी से मोबाइल छीना था। अंकुर वाली घटना भी सेट पर प्रसारित होती तो शायद बदमाश हाथ आ जाते।
मामला दर्ज नहीं करना, गलत है
प्रकरण दर्ज नहीं करना गलत है, सभी थानों को हर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के मामले सामने आने पर संबंधितों पर कार्रवाई करेंगे।
नीरज पांडेय, एएसपी