- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अब शांति पैलेस के पिल्लरों में भरा जायेगा बारूद
उज्जैन। होटल शांति पैलेस की पहली व दूसरी मंजिल की दीवारें तोडऩे के बाद अब पिल्लरों में छेद करने का काम निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक पिल्लर में 10 से अधिक छेद किये गये हैं जिनमें बारूद भरा जायेगा। मंगलवार सुबह निगम इंजीनियरों ने स्पॉट मीटिंग की, नक्शा बनाया लेकिन 6 मंजिला होटल के एक धमाके में जमींदोज होने पर संशय बरकरार है।
आधा दर्जन से अधिक नगर निगम इंजीनियरों की टीम ने नक्शा बनाकर बिल्डिंग को जमींदोज करने पर चर्चा की जिसमें धमाके के बाद बिल्डिंग किस तरह गिरेगी, मलबा किस ओर जायेगा सभी बिंदुओं को परखा गया। निगम कर्मचारी बिल्डिंग के पिल्लरों में छेद कर रहे हैं और शाम तक यह काम भी पूरा होने की संभावना है। इसके बाद विस्फोटक एक्सपर्ट द्वारा इनमें बारूद भरा जायेगा। हालांकि मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों को एक ही धमाके में पूरी बिल्डिंग के जमींदोज होने पर संशय है। विस्फोटक एक्सपर्ट दावा तो कर रहे हैं,लेकिन इंजीनियरों का अनुमान है कि विस्फोट के बाद बिल्डिंग लटक जायेगी जिसे बाद में अन्य मशीनों से तोडऩा पड़ेगा।