- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
बॉडी बिल्डर एसपी फिर भी कांग्रेस नेता की बस नहीं पकड़ पाए
त्रिवेणी ब्रिज पर 50 यात्रियों की जान सांसत में डालने वाली बस को 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं कर पाई जब्त
इंदौर फोरलेन पर तेेज रफ्तार गाड़ी चलाकर त्रिवेणी ब्रिज की रैलिंग से टकराकर 50 यात्रियों की जान सांसत में डालने वाली बस को48 घंटे बाद भी पुलिस जब्त नहीं कर पाई है। बस कहां है और कब इसे जब्त करेंगे यह भी पुलिस अब तक तय नहीं कर सकी है। जिम्मेदार अधिकारी सीएम कमलनाथ की ड्यूटी और सवारी की आड़ लेकर बस नहीं पकड़ पाने की बात कह रहे हैं, जबकि दुर्घटना के बाद बस सीधे राजस्व कॉलोनी में कांग्रेस नेता के घर पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के दबाव में पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं कर पाई है।
ज्वालेश्वरी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 2070 रविवार शाम 4.30बज त्रिवेणी ब्रिज की रैलिंग से टकरा कर हवा में लटक गई थी। घटना के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। गनीमत थी कि बस नीचे नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की वजह ड्राइवर राजेंद्र सिंह पिता अंतरसिंह निवासी सेवरखेड़ी द्वारा तेज रफ्तार से बस चलाना सामने आया है। ड्राइवर की इतनी बड़ी लापरवाही के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली लापरवाही भरी रही। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में झूठी कहानी गढ़ दी। रिपोर्ट में ड्राइवर को बचाने के उद्देश्य से बस के आगे बाइक सवार होने और उसे बचाने के चलते हादसे की बात कही, जबकि यात्री तेज रफ्तार से बस चलाने की बात कहते रहे। वहीं पुलिस ने मौके से बस को क्रेन से निकलवाकर छोड़ दिया। जबकि उसे जब्त करना चाहिए था। स्थिति यह है कि रिपोर्ट लिखने के ४८ घंटे बाद भी अब तक बस नानाखेड़ा थाना तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि बस के जब्त नहीं करने के पीछे पुलिसवाले ही बता रहे हैं कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। बता दें कि ज्वालेश्वरी ट्रेवल्स के संचालक कांग्रेस नेता रवि शुक्ला है।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है बस
त्रिवेणी ब्रिज की रैलिंग से टकराई ज्वालेश्वरी ट्रेवल्स की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बस के आगे के कांच फूट गए है। वहीं आगे की बॉडी भी टूट गई है। सूत्र बता रहे हैं कि बस को संचालक पहले राजस्व कॉलोनी में अपने घर ले गया। बाद में पुलिस की कार्रवाई के अंदेशे के चलते उसे किसी गैराज में खड़ी कर सुधरवाई जा रही है।
इनका कहना
बस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। महाकाल सवारी व सीएम ड्यूटी के कारण इसे देख नहीं पाया। वैसे बस कहां जाएगी, आज नहीं तो कल पकड़ लेंगे।
रूपेश द्विवेदी, एएसपी