- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
उज्जैन। जावरा के किसान को बैंक एजेंट ने निर्माणाधीन कालोनी में प्लाट दिखाकर होमलोन का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। नीलगंगा पुलिस ने मामले में 420 का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि दिग्पाल सिंह पिता हुकुमसिंह पंवार निवासी डोडियाना पोस्ट सरसी तहसील जावरा को उज्जैन में निर्माणाधीन कालोनी में प्लाट खरीदना था। उसने अंकित शर्मा पिता मोहनलाल निवासी रेलवे कालोनी नीलगंगा से संपर्क किया। बैंक एजेंट अंकित शर्मा ने दिग्पाल को कालोनी में प्लाट दिखाया और होमलोन दिलाने के नाम पर उससे 4 लाख 78 हजार रुपये ले लिये, लेकिन न तो प्लाट दिलाया और न ही होमलोन मिला। इस पर दिग्पाल सिंह ने नीलगंगा थाने में अंकित शर्मा के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया जिसकी जांच पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया।
मारपीट- सोनू पिता राजेश माली निवासी चिमनगंज मंडी के पीछे के साथ गोलू पानवाला व उसके साथियों ने वाहन से टक्कर लगने की बात पर मारपीट की। इसी प्रकार एजेक्जेंडर उर्फ बबलू निवासी माधव क्लब के पीछे के साथ टायन उर्फ बाबू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।