- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शहर के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां
उज्जैन:शहर के प्रमुख देवी मंदिर हरसिद्धि, चौसठ योगिनी, नगर कोट, गढ़कालिका समेत अन्य देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। अधिकांश देवी मंदिरों में सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का सिलसिला जारी है। इधर हरसिद्धि मंदिर में दीप मालिका लगाने के लिए भी बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु मंदिर प्रबंध समिति कार्यालय में पहुंच रहे है। नौ दिनों के लिए अभी तक कुल साठ बुकिंग हो चुकी है। यह क्रम अभी भी जारी है।
पूजन और शृंगार सामग्री साथ लाना होगी
मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक अवधेश जोशी ने अक्षरविश्व को बताया कि दीप मालिका लगाने के लिए दिन- प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बीते कुछ वर्षों से प्रशासन के आदेश पर नवरात्रि में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत जितने भी श्रद्धालुओं द्वारा २१०० की रसीद कटवाई जाएगी, उन्हें गर्भगृह में जाकर माता हरसिद्धि की पूजन करने का अवसर मिलेगा तथा सभी की ओर से दीप मालिका प्रज्जवलित की जाएगी। इस बार शारदीय नवरात्रि में साठ से अधिक बुकिंग हो चुकी है, इनमें से अधिकांश बुकिंग २१०० रूपए रसीद से ही है। इसलिए इन सभी की तरफ से दीपक लगाए जाकर पूजन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को अपने साथ पूजन, श्रृंगार सामग्री ही साथ लाना होगी।
29 से नवरात्रि, तिथियों में गड़बड़ नहीं
२९ सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार इस बार नौ दिन ही नवरात्रि रहेगी। किसी तिथि में घट-बड़ नहीं है।
मूर्तियों की खरीदी शुरू
नवरात्रि को लेकर बाजारों से यंत्रों, देवी मूर्तियों आदि की खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। मूर्ति बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि अभी ग्राहकों की संख्या कम है लेकिन बाहरी क्षेत्रों से खरीदी के लिए लोग आ रहे है। नवरात्रि में होने वाली खपत को देखते हुए पर्याप्त सामग्री मंगवाकर स्टॉक रख लिया गया है, ताकि ग्राहक पसंद अनुसार खरीदी कर सके।