- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दिल्ली में आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में उज्जैन के लिए भी प्रशिक्षण
दिल्ली में आपदा प्रबंधन के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला होने जा रही है। जिसमें 61 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। तीन से पांच नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला में शामिल होने के लिए नगर निगम से उपायुक्त एसएन मिश्रा रवाना हुए है। इस कार्यशाला में उज्जैन में आपदा की स्थिति में प्रबंधन के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और मार्गदर्शन किया जाएगा।
शर्मा को स्मार्ट सिटी सीईओ बनाए जाने पर सूर्यवंशी को सौंपी एडीएम की जिम्मेदारी
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को एडीएम की जिम्मेदारी सौंप दी है। सूर्यवंशी से पहले एडीएम रहे अवधेश शर्मा को शासन द्वारा र्स्माट सिटी का सीईओ बनाए जाने से इस जिम्मेदारी को लेकर फेरबदल हुआ है। सूर्यवंशी अब प्रशासन की तरफ से कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम भी देखेंगे।