- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:महाकाल में तुरंत बुकिंग शुरू, लेकिन सर्वर डाउन
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में जो लोग दर्शनों के लिये प्री बुकिंग नहीं करा पाते उन्हें स्लाट खाली होने पर तुरंत बुकिंग की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है, इसके लिये भस्मार्ती परमिशन कार्यालय में कर्मचारियों को तैनात भी किया गया लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों के मोबाइल पर मैसेज नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्व में मंदिर प्रशासन द्वारा प्री बुकिंग नहीं कराने वाले लोगों की सुविधा की बात कहते हुए 101 रुपये शुल्क देकर उसी दिन दर्शन व्यवस्था शुरू की गई थी जिसके विरोध के बाद मंदिर समिति ने कलेक्टर के आदेश पर कियोस्क के माध्यम से नि:शुल्क बुकिंग सुविधा भस्मार्ती परमिशन कार्यालय में प्रारंभ की।
यहां सुबह बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचे जिन्होंने एक दिन पहले प्री बुकिंग नहीं कराई थी। कर्मचारियों द्वारा आईडी देखने के बाद नि:शुल्क दर्शन की बुकिंग की जा रही है, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों के मोबाइलों पर मैसेज नहीं आ रहे थे। इस कारण लोगों को प्रवेश द्वार के पास पहुंचकर अपने मोबाइल नंबर देने के बाद चैक कराना पड़ा। कियोस्क काउंटर कर्मचारियों ने बताया कि नि:शुल्क प्री बुकिंग के अंतर्गत लोगों को अनुमति दिये जाने और लोगों की भीड़ होने के कारण दोपहर 4 बजे तक के स्लाट की सभी बुकिंग हो चुकी है और आने वाले लोगों को दर्शनों के लिये 4 बजे बाद का समय दिया जा रहा है।