- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पुलिस की हेल्प लाइन सेवा शांतिदूत शुरू, वाट्सएप पर भी दे सकेंगे सूचना
शहर में शांति व्यवस्था रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने शांतिदूत हेल्प लाइन की शुरूआत की। शांतिदूत के माध्यम से सूचना आपकी, हित शहर का नया नारा दिया। इसका उद्देश्य यही कि लोग उनके क्षेत्र में अर्थात शहर में कहीं कोई आपराधिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो सूचना दे सकते है। लोग वीडियो, फोटो भी वाट्सएप व ईमेल कर सकते है।
पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। हर तरह के अपराधों को अंकुश लगाने के लिए लोगों की जागरूकता रूपी मदद पुलिस लेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए शांतिदूत हेल्प लाइन का मंगलवार को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने शुभारंभ किया। एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि पूरे शहर में प्रमुख चौराहों पर शांतिदूत का हेल्प लाइन नंबर व ईमेल एड्रेस रहेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम पर अलग से व्यवस्था की गई है जो 24 घंटे हेल्प लाइन पर आने वाली सूचना पर काम करेगी।
शहर का हित सबसे पहले इसलिए सूचना दें
अवैध गतिविधि जुआ, सट्टा, गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थ अगर कोई बेच रहा हो तो। अवैध वसूली अथवा रंगदारी की जा रही हो। कोई सूदखोरी कर रहे हों, चिटफंड कंपनी संचालित हो रही हो तो भी सूचना जरूर दें।
शांतिदूत पर यहां दे सूचना, भेजें फोटो वीडियो
- वाट्सएप नंबर- 7049119001
- shantidootujjain@gmail.com