- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जुआरी पुलिसकर्मी:पुलिस लाइन में पांच कॉन्स्टेबल जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ाए, पांचों सस्पेंड
आपने पुलिसकर्मियों को जुआरियों पर कार्रवाई करते देखा होगा, लेकिन सोमवार को उज्जैन में पुलिसकर्मी नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। एएसपी ने पुलिस लाइन में छापा मारा। यहां पांच आरक्षकों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने पांचों को सस्पेंड कर दिया है।
एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, पिछले कई दिनाें से पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। हालांकि पहले इन्हें समझाइश दी गई थी। इसके बाद भी वे नहीं माने। इसके बाद टीम बनाकर रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिसकर्मियों के पास से ताश की गड्डी और कुछ नकदी जब्त की गई है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई भी की गई है। पुलिसकर्मी मनीष राजपूत, कृपा शंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्येंद्र परमार और राहुल धोलकर हैं। इनमें एक माधवनगर थाना, एक महाकाल थाना और एक जीवाजीगंज और दो पुलिस लाइन में पदस्थ थे।
बीट प्रभारियों पर होती है कार्रवाई
बता दें, शहर में मौजूदा एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने थाना प्रभारियों और बीट प्रभारियों को निर्देशित किया था, शहर में जुए सट्टा चला, तो अधिकारियों और बीट प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।